'Vogue' मैगजीन में पहली बार किसी हिजाब पहनी मॉडल का नजर आना सिर्फ उस मॉडल के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व की बात है। हिजाब पहनी अमेरिका के मिनेसोटा की हलीमा एडेन ने अपने इस साहसी कदम से कई लड़कियों और युवतियों को एक नई राह दिखाई है।
किसी भी रूढ़िवादिता का बने रहना अच्छा संकेत नहीं होता। समय के साथ बदलाव आना बहुत जरूरी है। फैशन इंडस्ट्री की ही बात करे तो किसी भी ब्यूटी पीजेंट काम्पिटिशन में आपको मॉडल्स अक्सर स्लिम, सेक्सी और बोल्ड ड्रेसेस में ही नजर आती हैं।
मगर धीरे-धीरे ये पैमाने बदल रहे हैं। पहले जहां केवल मिस इंडिया, मिस यूनिवर्स जैसी प्रतियोगिताए ही होती थी। अब वहीं मिसेज इंडिया जैसे टाइटल्स भी दिए जाने लगे हैं। हलीमा का वोग के कवर पर आना भी बदलते दौर का संकेत है।
वोग मैगजीन के कवर पर आपने कई इंटरनेशनल स्टार्स के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी देखा होगा। कारण कि मैगजीन के कवर पर आ जाना इतना आसान नहीं है। हलीमा ने यहां तक आने के लिए बेशक एक कठिन सफर तय किया है। आइए जानते हैं, उनका यहां तक का सफर।
जून के अंक में आएंगी नजर
इस तस्वीर में आपको जो युवती नजर आ रही है, वो हलीमा एडेन ही हैं। मेरी इस बात से आप भी इत्तेफाक रखेंगे कि इस तस्वीर में एडेन किसी वन पीस या शार्ट ड्रेस पहनी मॉडल से अधिक कॉन्फिडेंट लग रही हैं। वोग Vogue Arabia के इस इश्यू में हलीमा की तस्वीर के साथ लिखा है,"All eyes on Halima Aden: The runway star shattering stereotype."
हलीमा की दिल की बात
मैगजीन के लिए शूट किए गए इस वीडियो में 19 वर्षीय एडेन का कहना है कि,"हर छोटी बच्ची को हक है कि उसका कोई ऐसा रोल मॉडल हो, जो उसकी तरह कपड़े पहने। उसके जैसी लगे और उसमें उसकी तरह खूबियां हो।"
कौन है खूबसूरत
खूबसूरती के बारे में एडेन मुस्कुराते हुए कहती है कि,"सुंदरता सबके लिए है। हर कोई खूबसूरत हो सकता है। बस आपको कॉन्फिडेंट होने की जरूरत है।"
2016 में आई सुर्खियों में
2016 में एडेन मिस मिनेसोटा पीजेंट की प्रतिभागी थी। इस दौरान उन्होनें टाइप कास्ट होकर बिकिनी नहीं बल्कि पूरी काम्पिटिशन के दौरान हिजाब ही पहना था। उन्होनें स्विम सूट राउंड में भी बुर्किनी पहनी थी। वो यह प्रतियोगिता नहीं जीत पाई, पर लोगों का दिल जरूर जीत लिया।
बन गईं स्टार
इस पीजेंट के बाद हलीमा ने फैशन इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया। हलीमा ने मिस यूएसए पीजेंट को जज करने के साथ ही न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैम्प वॉक भी किया है। वो कई अंतर्राष्ट्रीय कैंपेंस का हिस्सा रह चुकी हैं।
6 साल की उम्र में आईं अमेरिका
एडेन के अनुसार वो मुख्य रूप से सोमालिया की रहने वाली हैं। उनका जन्म केन्या के रिफ्यूजी कैंप में हुआ था। जब वो 6 साल की थी, तभी उनका परिवार अमेरिका में आ गया।
समझती हैं दर्द
रिफ्यूजी कैंप में रहने के कारण एडेन वहां रहने वाली महिलाओं के दर्द को समझती हैं। वो संयुक्त राष्ट्र की ब्रांड एम्बेसडर भी बनना चाहती थीं। एडेन ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कई छोटे-मोटे जॉब्स भी किए हैं।
खूबसूरती को दे रही हैं नई परिभाषा
वोग की पूर्व एडिटर-इन-चीफ Carine Roitfeld का भी मानना है कि एडेन फैशन इंडस्ट्री का आइकॉन बनेंगी। वो केवल बंधनों को नहीं तोड़ रही, बल्कि खूबसूरती को नई परिभाषा भी दे रही हैं।" यह बात वाकई सच भी है। एडेन खुद खूबसूरती को लेकर इतनी खूबसूरत सोच रखती हैं। दुनिया को भी वो वहीं बात सीखा रही हैं।
No comments:
Post a Comment