Monday, 6 November 2017

16 साल का लड़का पढ़ाई के लिए सड़कों पर बेच रहा है किताबें, उसका जज्बा आपकी आंखें नम कर देगा

16 साल का लड़का पढ़ाई के लिए सड़कों पर बेच रहा है किताबें, उसका जज्बा आपकी आंखें नम कर देगा
कई बार आपको यह लगता होगा कि यार, कितनी परेशानियां है। जिंदगी बड़ी मुश्किल होती जा रही है। पढ़ाई कैसे करूं। नौकरी कैसे करूं। इस बीच हम अपने आसपास देख ही नहीं पाते। हम यह नहीं सोच पाते कि बहुत सारी मूलभूत चीजें तो हमें विरासत में मिल गई है। शायद इसलिए आसानी से मिली हुई चीज की कद्र हम नहीं करते हैं। 
लेकिन कभी सोचा है उन लोगों के बारे में, जो हर दिन छोटी-छोटी चीजों के लिए जूझते हैं। एक पल के लिए ऐसे लोगों के बारे में सोचकर देखिए जो हर दिन मेहनत करते हैं क्योंकि इससे उनका घर चलता है। वो लोग जो इस बात से भी प्रेरित हो जाते हैं। 
आज हम आपको ऐसे ही एक शख्स से मिलवा रहे हैं। 16 साल के अजय यादव, जो इंदौर से हैं। हमारी और अजय की मुलाकात इंदौर के चर्चित आइसक्रीम पार्लर 'Natural' के बाहर हुई थी। वो वहां पर स्केचिंग बुक और स्टिकर्स बेच रहे थे। हमने पूछा कि वो ऐसा क्यों करते हैं? अजय ने कहा, 'मैं अपनी पढ़ाई पूरी करने और घर चलाने के लिए यह सामान बेचता हूं।'आइए जानते हैं अजय की कहानी उन्हीं की जुबानी।

प्रेरणा हैं अजय यादव 

प्रेरणा हैं अजय यादव 
अजय को वहां देखकर मन हुआ कि उनके बारे में और भी ज्यादा जानकारियां जुटाए। फिर क्या था। हमने अजय से बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान पता लगा कि अजय इंदौर के कई होटल्स के बाहर सामान बेचते हैं।

आप इनकी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी से हो जाएंगे इम्प्रेस

आप इनकी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी से हो जाएंगे इम्प्रेस
बिजनेसमैन बनने का सपना देखने वाले अजय यादव का दिमाग मार्केटिंग स्ट्रेटेजी को लेकर तेज चलता है। अजय हर रात 8 बजे से 1 बजे तक किताबें बेचते हैं। इसका कारण वो बताते हैं कि इस दौरान अधिकांश लोग होटल्स में होते हैं।

माँ के साथ रहते हैं अजय 

माँ के साथ रहते हैं अजय 
जिंदगी कभी भी परीक्षा लेना नहीं छोड़ती। बचपन में ही अजय के पिता गुजर गए थे। घर की जिम्मेदारी भी अजय के कंधों पर आ गई। अजय इसे उठा भी रहे हैं। अजय की एक बहन भी हैं, जिसकी शादी हो चुकी है। अजय हमेशा अपनी मां और बहन को खुश रखना चाहते हैं।

12वीं के विद्यार्थी हैं अजय 

12वीं के विद्यार्थी हैं अजय 
अजय यह काम पिछले 7 सालों से कर रहे हैं। उन्होनें कॉमर्स विषय लिया है, ताकि वो सफल बिजनेसमैन बन सकें। अजय कमाई के लिए होली-दीवाली जैसे त्योहार पर भी स्टॉल लगाने से नहीं चूकते। काम के साथ-साथ अजय अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट का लुत्फ लेना भी नहीं भूलते हैं।

अपने काम से छुट्टी नहीं लेते

अपने काम से छुट्टी नहीं लेते
अजय में कुछ तो बात है। वो अधिकांश लोगों को किताबें खरीदने के लिए मना ही लेते हैं। अजय अपने काम को लेकर बहुत गंभीर हैं। वो लिफ्ट लेकर लोगों के घर तक पहुंचते हैं। किताबें डिलीवर करके लौट आते हैं।

तिनके का सहारा 

तिनके का सहारा 
अजय के संघर्ष में  'We For You Social Society' नाम का एनजीओ उन्हें मदद कर रहा है। अजय चाहते हैं कि अन्य बच्चों को उनकी तरह संघर्ष ना करना पड़े, इसलिए वो भी एनजीओ खोलने की तमन्ना रखते हैं। 

मुस्कान एक प्रेरणा है 

मुस्कान एक प्रेरणा है 
अजय से जब पूछा गया कि ऐसी क्या बात है, जो तुम्हें यह करने के लिए प्रेरित करती है? इस पर वो कहते हैं,"इससे मेरा घर चलता है।" हमें भी अजय से सीख लेकर जिंदगी की उलझनों का हँसते-हँसते सामना करना चाहिए। अजय की कहानी सुनकर मैं तो बेशक कह सकती हूँ कि अजय हमें तुम पर गर्व है।

अजय की जुबानी उनकी कहानी 

उम्मीद है कि अजय की कहानी कई लोगों को नई ऊर्जा से भर देगी। 

No comments:

Post a Comment