Monday, 6 November 2017

सब्जी बेचकर गरीबों के लिए बनवाया अस्पताल, दिल को छू लेने वाली है इस महिला की कहानी

सब्जी बेचकर गरीबों के लिए बनवाया अस्पताल, दिल को छू लेने वाली है इस महिला की कहानी
हम सभी की जिंदगी में अक्सर ही ऐसे लम्हे आते हैं जो हमें निराश कर देते हैं। हमें ऐसा लगता है कि, यार अब तो मुझसे कुछ हो ही नहीं पाएगा। हम में से कई हार मान जाते हैं। मगर कुछ चुपचाप लड़ते रहते हैं। और भाईसाहब जो लड़ते हैं ना, वो ही कुछ कमाल कर जाते हैं। 
आज मेरे पास आप सभी के लिए एक ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है। इसने मुझे वाकई एक नई ऊर्जा से भर दिया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि इसे पढ़कर आपको भी अपनी जिंदगी की मुसीबतें कुछ कम महसूस होगी। 
यह कहानी है कोलकता के पास एक छोटे से गाँव में रहने वाली 74 वर्षीय सुभाषिनी मिस्त्री की। आपने टाइटल में पढ़ लिया कि उन्होंने सब्जी बेचते हुए अपने गांव के लिए एक अस्पताल बना लिया। पढ़ने में यह एक वाक्य की ही बात है। मगर असल में यह कभी भी इतना आसान नहीं था। इस बुजुर्ग महिला ने कई मुसीबतों से लड़ते हुए, कई तरह के संघषों का सामना करते हुए यह कमाल कर दिखाया है। 
आइए विस्तार से जानते हैं सुभाषिनी मिस्त्री के संघर्ष और जीत की कहानी।

अकाल के दौरान हुआ जन्म 

अकाल के दौरान हुआ जन्म 
1943 में ब्रिटिश राज्य के दौरान बंगाल में भयंकर अकाल पड़ा था। इसी दौरान सुभाषिनी मिस्त्री का जन्म हुआ। उनके घर में कुल 14 बच्चे थे। पिता किसान थे। उनके पास थोड़ी सी जमीन थी। मगर सब बर्बाद हो गया। अगले कुछ सालों में 14 में से 7 बच्चों की मौत हो गई।

12 साल की उम्र में हो गई शादी 

12 साल की उम्र में हो गई शादी 
सुभाषिनी की शादी हंसपुकुर गाँव के चंद्र नाम के एक खेतीहर मजदूर से हुई थी। इनके चार बच्चे थे। 1971 के दौरान अचानक सुभाषिनी के पति की हालत बिगड़ने लगी। पैसों की कमी और डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से उनकी जान चली गई। अब गरीब और अनपढ़ सुभाषिनी को अकेले ही चार बच्चों को पालना था। 
फिर आया ऐसा विचार।

यह दर्द कोई और नहीं सहेगा 

यह दर्द कोई और नहीं सहेगा 
कई दिनों तक दुःख और चिंता में रहने के बाद सुभाषिनी ने निर्णय लिया कि जो उनके साथ हुआ, वो किसी के साथ नहीं होगा। वो खुद अपने गांव में अस्पताल बनवाएगी। लेकिन सामने तो चार भूखे बच्चे भी थे।

शुरू हुआ नया सफर 

शुरू हुआ नया सफर 
सुभाषिनी का एक बेटा पढ़ने में अच्छा था। इसलिए उन्होंने उसे कोलकता के अनाथ आश्रम में भेज दिया। सुभाषिनी ने खाना बनाना, बर्तन-कपड़े धोना, झाड़ू-पोछा करने से लेकर मजदूरी तक सारे काम किए। फिर वो धापा गांव आई। वहां उन्होंने खुद ही सब्जी उगाकर बेची। इससे उनकी ठीक-ठाक कमाई होने लगी। 
ऐसे पूरा हुआ सपना।

20 साल चला कारवां

20 साल चला कारवां
सुभाषिनी ने पोस्ट ऑफिस में ही बचत खाता खुलवा लिया। अपने सपने को पूरा करने के लिए सेविंग करने लगीं। वो अपने बच्चों पर थोड़ा बहुत खर्च करती थीं। साथ ही खुद पर कुछ भी खर्च नहीं करती थीं।

1992 में हुआ सपना पूरा 

1992 में हुआ सपना पूरा 
1992 में सुभाषिनी ने हंसपुकुर गांव में लौटकर 10,000 रुपये में यहाँ एक एकड़ जमीन खरीदी। गांववालों की मदद से यहाँ 1993 में एक टेम्पररी शेड बनाया गया। इस अस्पताल को 'Humanity hospital' नाम दिया गया। लाउडस्पीकर की मदद से शहर में डॉक्टर्स से फ्री सेवा की विनती की गई। कुछ भले डॉक्टर्स इसके लिए तैयार भी हुए। पहले ही दिन इस अस्पताल में 252 मरीजों का इलाज हुआ। 
लेकिन फिर एक नई समस्या आ गई। लेकिन क्या? आइए जानते हैं।

मानसून में हुए बुरे हाल 

मानसून में हुए बुरे हाल 
कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चला। मगर बरसात के मौसम में कहर बरसा और अस्पताल में घुटनों तक पानी भरने लगा। कभी-कभी तो रोड पर मरीजों का इलाज किया जाता था। फिर सुभाषिनी के बेटे अजोय आए। उन्होंने स्थानीय सांसद के आगे मदद की गुहार लगाई। बहुत कोशिशों के बाद अस्पताल को सीमेंट की छत मिल गई।

अब ऐसा हो गया है हॉस्पिटल 

अब ऐसा हो गया है हॉस्पिटल 
आज Humanity Hospital के पास 3 एकड़ की जमीन है। यह हॉस्पिटल 9,000 स्क्वायर फीट में बना हुआ है। अब तो यह दो मंजिला हो चुका है। यहाँ गरीबों को फ्री में इलाज मिलता है। गरीबी रेखा के ऊपर के लोगों से 10 रुपए की फीस ली जाती है।  
यहाँ से मिली सुभाषिनी को प्रेरणा।

अंदरूनी ताकत 

अंदरूनी ताकत 
सुभाषिनी मिस्त्री कहती है कि,"अपनी जिंदगी के सबसे अंधकारमय समय में मुझे भगवान की दया से नई दिशा मिली। उस दिन के बाद से मेरी जिंदगी को एक नया मकसद मिला। मैंने अपनी सारी ऊर्जा यह सुनिश्चित करने में लगा दी कि कोई भी मेडिकल सुविधाओं की कमी की वजह से अपने प्रियजन को ना खोए।"

मिशन अब भी बाकी 

मिशन अब भी बाकी 
वो यह भी कहती है कि 'जिस दिन यह अस्पताल सर्व-सुविधा संपन्न हो जाएगा। 24 घंटे अपनी सेवाएं दे पाएगा। तब मैं चैन से मर पाऊंगी।'
यदि आपने यह स्टोरी पूरी पढ़ी है तो मुझे पूरा विश्वास है कि आपको भी एक नई प्रेरणा जरूर मिली होगी। मुझे उम्मीद है आप यह प्रेरणा अपने दोस्तों तक भी पहुंचाएगे।

No comments:

Post a Comment