Monday, 6 November 2017

Messenger पर भी अब होगी पढ़ाई, यह मजेदार सॉफ्टवेयर करेगा आपकी मदद

Messenger पर भी अब होगी पढ़ाई, यह मजेदार सॉफ्टवेयर करेगा आपकी मदद 
जब हम छोटे थे तो मम्मी-पापा इसलिए परेशान होते थे कि हम दिनभर धूप में खेलते रहते थे। आज के पेरेंट्स इसलिए परेशान रहते हैं क्योंकि बच्चे घर में बैठे-बैठे दिनभर मोबाइल चलाते रहते हैं। 
अगर आप स्कूल या कॉलेज लाइफ में हैं तो आपके पेरेंट्स को अक्सर ही शिकायत रहती होगी कि आप मोबाइल में घुसे रहते हैं। पढ़ाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन अब आपके पेरेंट्स आपसे ऐसा नहीं कह पाएंगे। पूछो क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि एक स्टूडेंट ने एक सॉफ्टवेयर बनाया है। इसकी मदद से आप फेसबुक मैसेंजर पर पढ़ाई भी कर सकेंगे। यह सॉफ्टवेयर आपसे कई तरह के सवाल करता है और आपको जवाब भी देता है। यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में भी आपके बहुत काम आ सकता है। 
तो फिर देर किस बात की है। हम फटाफट से इस सॉफ्टवेयर के बारे में जान लेते हैं। आपको इससे खूब मदद मिलने वाली है। 

कौन है यह साथी?

कौन है यह साथी?
यह सॉफ्टवेयर 15 वर्षीय नितेश यादव ने बनाया है। नितेश अभी 11वीं कक्षा के छात्र हैं। पिछले कुछ सालों से हम देख रहे हैं कि छोटी उम्र के विद्यार्थी भी कई अविष्कार कर रहे हैं। नितेश भी ऐसे ही एक स्टूडेंट हैं। मगर नितेश के बारे में खास बात यह है कि वो किसी बड़े शहर से नहीं बल्कि अलवर जिले के कोटकासिम क्षेत्र के कान्हड़ गांव से है। बता दें कि Exam Mitra से पहले भी वो कई एप्स बना चुके हैं। आइए अब बात नितेश के बनाए सॉफ्टवेयर की।

मिलिए एग्जाम मित्र से... 

मिलिए एग्जाम मित्र से... 
जो फ्रेंड एग्जाम में मदद करता हो वो तो ऐसे भी आपका पक्का दोस्त बन ही जाता है। 'एग्जाम मित्र' भी आपके लिए ऐसा ही एक दोस्त साबित होगा। यह एक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर है, जिसे फेसबुक मैसेंजर के अंदर ही इन-बिल्ट किया गया है। आप मैसेंजर पर 'Exam Mitra' सर्च करके इसके जरिए अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। यहां आप सवाल-जवाब भी कर सकते हैं।

ऐसे देता है जवाब 

ऐसे देता है जवाब 
Exam Mitra एक बोट है। इसकी खास बात यह है कि इसमें आपको कुछ टाइप नहीं करना होता है। आपको ऑप्शंस दिए जाते हैं। इनके जरिए आप कंटेंट पढ़ भी सकते हैं। सवाल भी कर सकते हैं और जवाब भी पा सकते हैं। आइए हम आपको इसका उदाहरण भी दिखा दें। आप और भी बेहतर ढंग से समझ जाएंगे।

ऐसे होती है शुरुआत 

ऐसे होती है शुरुआत 
Facebook Messenger में सर्च करके या इस लिंक पर क्लिक करके जब आपके Exam Mitra से चैट में जुड़ते हैं तो वो इस अंदाज में आपका स्वागत करता है। इसके बाद आपके सामने कई ऑप्शंस आते हैं। इनसे आप अलग-अलग जानकारियां पा सकते हैं। 

शुरू होती है पढ़ाई 

शुरू होती है पढ़ाई 
Let's Study पर क्लिक करने पर आप विभिन्न वर्गों में नई जानकारी पढ़ भी सकते हैं। सवाल-जवाब भी कर सकते हैं। सही जवाब देने पर एग्जाम मित्र आपको प्रोत्साहित करता है। गलत जवाब देने पर सही जवाब उसके बैकग्राउंड के साथ देता है। ये तो एग्जाम मित्र की फंक्शनिंग थी। अब हम आपको इसकी कुछ खास बातें बताते हैं। 

10 केटेगरी की गई है शामिल 

10 केटेगरी की गई है शामिल 
Exam Mitra के जरिए आप गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, भूगोल, सामान्य ज्ञान, साहित्य, महान व्यक्तित्व जैसी 10 कैटेगरीज के बारे में अध्ययन कर सकते हैं। 

मिलेगा सर्टिफिकेट 

मिलेगा सर्टिफिकेट 
हाँ जी, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। यदि आप बहुत अच्छे से पढ़ाई करके बेहतर प्रदर्शन करते हो तो एग्जाम मित्र आपको सर्टिफिकेट के साथ ही पुरस्कार भी देगा। आप जानना नहीं चाहेंगे नितेश को अपने अविष्कार के लिए प्रेरणा कहां से मिली? तो चलिए जानते हैं। 

ऐसे मिली प्रेरणा 

ऐसे मिली प्रेरणा 
नितेश के अनुसार उनके गांव के युवा फेसबुक इस्तेमाल करते थे। इसे लेकर उन्हें डांट खानी पड़ती थी। फिर उन्होनें सोचा कि क्यों ना ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया जाए जिससे कोई भी फेसबुक यूजर फेसबुक चलाते-चलाते भी पढ़ाई कर सकें। फिर उन्होनें इस पर काम शुरू किया। दो महीने में सॉफ्टवेयर बना दिया। 

'Exam Mitra' को लेकर हैं बड़े प्लान 

'Exam Mitra' को लेकर हैं बड़े प्लान 
नितेश Exam Mitra को क्रांति का रूप देना चाहते हैं। उन्हें विश्वास है कि यह भारत की शिक्षा प्रणाली की दिशा और दशा बदल देगा। वो इसे देशभर के कॉलेजों, स्कूलों और अन्य संस्थानों में प्रमोट करेंगे। वे चाहते हैं कि भारत का हर स्टूडेंट डिजिटल स्टूडेंट बनें। इतना ही नहीं नितेश अपनी खुद की एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी शुरू करना चाहते हैं। साथ ही देश का हर एक विद्यार्थी वेब डेवलपर बनें। इस उम्मीद के साथ वो Skype के जरिए विद्यार्थियों को ट्रेनिंग भी देते हैं। मैंने तो हमेशा यही सुना है कि जो बड़े सपने देखते हैं। वहीं उन्हें पूरा भी करते हैं। उम्मीद है नितेश भी आसमान की बुलंदियों को छुएं।

No comments:

Post a Comment