ज़िन्दगी में जब कोई मायूस होता है तो वह कोई न कोई सहारा ढूंढने की कोशिश करता है। कुछ लोगों को परिवार या दोस्तों का सहारा मिल जाता है लेकिन कुछ लोग ज़िन्दगी की चुनौतियों का सामना करने में लगे रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए चंद लफ्ज़ ही सहारा बनकर उनका हौसला बढ़ाने का काम करते हैं।
जब आप भी ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में ख़ुद को अकेला और हारा हुआ महसुस करें, तो इन शायरी को पढ़कर आप ख़ुदको फिर से उमंग और उत्साह से भर लें।
ये पढ़ना न भूलें - ये शायरी पढ़कर आप भुला बैठेंगे अपने सभी दर्द
ठोकर इंसान को चलना सिखाती है
शाम सूरज को ढलना सिखाती है,
शमा परवाने को जलना सिखाती है,
गिरने वाले को होती तो है तकलीफ़,
पर ठोकर ही इंसान को चलना सिखाती है।
तकदीर तो उनकी भी होती है
तकदीर के खेल से कभी मायूस नही होते,
ज़िन्दगी में ऐसे कभी उदास नही होते,
हाथों की लकीरों पर विश्वास मत करना,
तक़दीर तो उनकी भी होती है जिनके हाथ नहीं होते।
जब तक तुझ में मिठास न आ जाए
एक दिन सागर ने नदी से पूछा,
कब तक मिलती रहोगी मुझ खारे जल से?
नदी ने हंस कर कहा,
जब तक तुझ में मिठास न आ जाए तब तक।
नवाबों की तरह...
खैरात में मिली हुई ख़ुशी मुझे अच्छी नहीं लगती,
मैं अपने दुखों में भी रहता हूँ नवाबों की तरह।
तकदीरों पर टाला नहीं जाता
दुनिया का हर शौक़ पाला नहीं जाता,
कांच के खिलौनों को उछाला नही जाता,
मेहनत करने से मुश्किलें हो जाती हैं आसन,
क्योंकि हर काम तकदीरों पर टाला नहीं जाता।
हिम्मत-ए-इंसान के आगे क्या नहीं मुमकिन...
ग़म-ए-ज़िन्दगी के सितमवार बहुत हैं,
रंज-औ-मायूसी के दीदार बहुत हैं,
हिम्मत-ए-इंसान के आगे क्या नहीं मुमकिन,
माना के शिकस्त ओ हार के आसार बहुत हैं।
अभी उठने की ठानी नहीं
लहरों को शांत देख कर ये मत समझना कि समंदर में रवानगी नहीं है,
जब भी उठेंगे तूफ़ान बन कर उठेंगे, अभी उठने की ठानी नही है।
कश्तियाँ बदलने की ज़रूरत
सोच को बदलो, सितारे बदल जायेंगे,
नज़र को बदलो, नज़ारे बदल जायेंगे।
कश्तियाँ बदलने की ज़रूरत नहीं,
दिशाओं को बदलो, किनारे बदल जायेंगे।









No comments:
Post a Comment